फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन किशोरों को बोलेरो से रौंदते हुए वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दौड़ने के बाद सड़क किनारे बैठे तीन किशोरों को बोलेरो से रौंदते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई और दो साथी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी हर्ष साथी किशोर राजन, शोभित के साथ शनिवार की सुबह घर से दौड़ने के लिए निकले थे। गांव कुटरा के पास गेस्ट हाउस के सामने वह सड़क किनारे पर बैठे थे। उसी दौरान फतेहगढ़ की ओर से आ रही कार ने तीनों को रौंद डाला था। इसमें हर्ष की मौके पर मौत हो गई और साथी राजन व शोभित घायल हो गए थे।
पुलिस ने घायलोें को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हर्ष के शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीनों किशोर सड़क के एक छोर पर बैठकर बात कर रहे थे। उसी दौरान फतेहगढ़ की ओर से आ रही बोलेरों ने तीनों को रौंद डाला। पुलिस दुर्घटना में शामिल बोलेरो की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें