फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल के जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती वृद्ध लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दमा व टीबी रोग से पीड़ित एक वृद्ध लोहिया अस्पताल से लापता हो गया। बेटी ने आवास विकास चौकी प्रभारी को सूचना दी है।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव बरखेड़ा निवासी श्रीपाल सिंह (70) टीबी और दमा रोग से पीड़ित थे। उनकी आशा कार्यकर्ता बेटी भावना ने बृहस्पतिवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उनका जीरियाट्रिक वार्ड में इलाज चल रहा था। भावना ने पुत्र राघव को बुखार आने से पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती करवा दिया था। रविवार सुबह बेटी भावना पिता के लिए चाय लेने चली गई। जब वह वापस वार्ड में पहुंची, तो बेड खाली मिला। उसने पूछा, तो बताया कि वह सुबह नाश्ता में मिले ब्रेड, सेव व केला हाथ में लेकर नीचे चले गए। उनको कुछ देर मुख्य गेट पर भी खड़ा देखा गया। भावना ने सुबह 11 बजे तक खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका। वह अस्पताल में रोती रही। इसके बाद आवास विकास पुलिस चौकी को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध की खोजबीन की। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। भावना ने बताया कि एक भाई गांव में रहता है। उसे सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें