फर्रुखाबाद। युवक को सरकारी पिस्टल से वीडियो बनाकर रौब गांठते वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह मामला कमालगंज का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में युवक सरकारी पिस्टल लिए रील बना रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान कमालगंज निवासी शिवम ठाकुर के रूप में बताई गई। पिस्टल एक पुलिसकर्मी की बताई जा रही है। सवाल यह है कि युवक के पास पुलिसकर्मी की पिस्टल कैसे आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का सरकारी पिस्टल से रील बनाते वीडियो वायरल हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।