फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैस एजेंसी कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। गैस एजेंसी कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
जनपद मैनपुरी थाना बेवर इटावा रोड निवासी आशा सोनी का मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर में गैस एजेंसी व गोदाम है। 16 अगस्त को दोपहर गांव धीरपुर निवासी एक युवक एजेंसी पर सिलेंडर लेने आया। खाली सिलेंडर दिए बिना सिलेंडर देने की मांग करने लगा। कर्मचारी चुन्नू सिंह ने सिलेंडर देने से मना कर दिया। इस पर युवक व उसके साथियों ने चुन्नू सिंह को लात घूसों से मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर गोदाम से कई सिलेंडर लूटकर ले गए। चुन्नू सिंह ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और जांच करके वापस चली गई। बुधवार की शाम को चुन्नू एजेंसी बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में घेरकर युवक व उसके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल अमर पाल सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें