फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की नाराजगी के बाद भी एल-2 अस्पताल में नहीं बढ़े वेंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भी एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में वेंटीलेटर की संख्या नहीं बढ़ाई गई। एक में साल में पांच वेंटीलेटर लग पाए हैं, शेष पांच अभी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की बाढ़ आने से त्राहि-त्राहि मच गई थी। जबकि 100 बेड के एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में एक वर्ष से रखे 10 वेंटीलेटर स्टोर की शोभा बढ़ाते रहे। कई मरीजों की जान चली जाने और शासन से सख्ती के बाद आईसीयू वार्ड में करीब 10 दिन पूर्व पांच वेंटीलेटर चालू किए गए।
शनिवार को समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बावजूद दो दिन बीतने के बाद भी शेष पांच वेंटीलेटर लगाने का काम शुरू भी नहीं किया गया। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि एल-2 अस्पताल में पांच वेंटीलेटर चालू हैं। शेष पांच और वेंटीलेटर भी चालू स्थिति में रखे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें