फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौक व बढ़पुर में जाम में फंसे वाहन, आमजन हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के अंदर घुसते बेतरतीब वाहनों की वजह से चौक पर घंटे भर जाम लगा रहा। यही नहीं बढ़पुर मंदिर के पास भी भीड़भाड़ के चलते सड़क किनारे वाहन खड़े होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के त्रिपौलिया चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को पुलिस बल की तैनाती रहती है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चौक पर चारों तरफ से बेरोकटोक कारें, ई-रिक्शा व टेंपो घुस गए। पहले निकलने की फिराक में वाहन एक दूसरे में फंस गए। लिहाजा आवागमन प्रभावित हो गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कत हुई। दो होमगार्ड पहुंचे, मगर परेशान होकर किनारे खड़े हो गए। वाहनों की लंबी कतारें लगने के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य करवा सकी।
इसी तरह दोपहर करीब दो बजे बढ़पुर शीतला माता मंदिर और क्रिश्चियन इंटर काॅलेज के बाहर संकटा माता मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ के चलते स़ड़क पर वाहनों को खड़ा कर दिया गया। लिहाजा मुख्यमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कादरीगेट चौकी पुलिस ने यहीं भी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोग बद्रीविशाल काॅलेज और क्रिश्चियन स्कूल मैदान से होकर निकलते रहे। जाम से लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें