फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घने कोहरे में रेंगकर चले वाहन, सर्दी ने लोगों का किया बुरा हाल

Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे में आती ट्रेन।  - फोटो : रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे में आती ट्रेन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोहरे की चादर से लिपटी सुबह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। कोहरा इतना घना कि मुख्यमार्गों पर वाहन भी रेंगते हुए चल रहे थे। सूर्य देवता दोपहर भर बादलों की ओट में छिपे रहे। सर्दी बढ़ने के चलते लोगों का हाल बुरा रहा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शाम को भी हवा चलती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शनिवार तड़के आलम यह था कि कोहरा के कारण कुछ दूर तक का नहीं दिखाई दे रहा था। रेलवे रोड, चौक, लोहाई रोड घुमना बाजार, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग, इटावा-बरेली हाईवे पर रेंग-रेंगकर वाहन चल रहे थे। वाहन चालक लाइटें जलाकर वाहन धीमी गति से चला रहे थे। उधर, ठंड में भी इजाफा हो गया और अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
कोहरे के चलते बसों और ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का बुरा हाल रहा। कोहरे के चलते भिवानी से दिल्ली होकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे के स्थान पर दोपहर 12.30 बजे पहुंची। वहीं जयपुर से चलकर लखनऊ के गोमतीनगर जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस सुबह 5:25 बजे के स्थान पर सुबह 8:33 बजे पहुंची।
विज्ञापन

शाम को प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से चल रही है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सर्दी में प्लेटफार्म पर समय गुजारना पड़ा। कोहरे के चलते लगभग सभी लंबी दूरी की गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटा देरी से चल रहीं हैं। ऐसा ही कुछ हाल बसों का भी रहा।
सर्दी के चलते लोग स्वेटर, जर्सी, जैकेट आदि गर्म वस्त्र पहने नजर आए। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली जरूर, लेकिन गलन से लोगों का हाल बुरा रहा। अलाव के पास लोग बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें