फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के दौड़ रहे वाहन

Mon, 14 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक साल पुराने वाहन के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जरूरी है। इस फरमान का जिले में असर नहीं है। सालों पुराने वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह प्रदूषण के सबसे बड़े वाहक हैं। जिले में माह में औसतन 150 वाहन चालक ही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लेते हैं।
विज्ञापन


जिले में छोटे बड़े करीब 1 लाख 31 हजार 832 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा एक साल पुराने हैं। 17 फीसदी से ज्यादा के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है। माह में करीब 150 वाहन चालक ही इस सर्टिफिकेट के लिए जांच कराते हैं। एआरटीओ और यातायात पुलिस भी इस सर्टिफिकेट को नहीं देखती है। इससे सालों पुराने वाहन प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।

इस बाबत एआरटीओ देवमणि भारती कहते हैं कि समय समय पर जांच की जाती है। आने जाने के लिए वाहन नहीं है। इससे दिक्कत होती है। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना चल रहे वाहनों पर कार्रवाई केे बारे में वह भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें