फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन मालिकों को फीस के बराबर भरना होगा जुर्माना

Wed, 05 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 4 एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में तकनीकी अधिकारी के न होने का खामियाजा वाहन मालिकों को भुगतना पड़ेगा। एक नवंबर से एआरटीओ प्रवर्तन ने वाहनों की फिटनेस की स्लॉट बंद कर रखी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब जब स्लॉट खुलेंगे तो वाहन मालिकों को सरकारी फीस के बराबर ही जुर्माना भी भरना होगा। एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन फिटनेस के लिए 100 वाहनों की स्लॉट निर्धारित हैं। एआरटीओ प्रशासन ब्रजेंद्र नाथ चौधरी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए।
इसके बाद से कार्यालय में तकनीकी अफसर नहीं है। लिहाजा एआरटीओ प्रशासन का भी कार्यभार संभालने वाले एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र ने तकनीकी कारणों से एक नवंबर से फिटनेस के स्लॉट बंद दिए।
विज्ञापन

उधर, कार्यालय में बड़े वाहनों के लिए 800 और छोटे वाहनों के लिए 600 रुपये फिटनेस फीस जमा होती है। ऐसे में स्लॉट बंद होने के बाद जब इसे खोला जाएगा तब वाहन मालिकों को फीस के बराबर ही जुर्माना भुगतना होगा, जबकि काम विभाग ने बंद किया है।
अब रोजाना 40-50 वाहन मालिक फिटनेस के लिए कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई ट्रांसपोर्टरों के वाहन फिटनेस न होने के कारण खड़े हो गए हैं। ऐसे में उन्हें इस माह लोन की किस्त जमा करने में भी परेशानी होना तय है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि एआरटीओ (प्रशासन) बीएन चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके पास प्रभार है। मुख्यालय से उनकी आईडी छह नवंबर तक सक्रिय होने की संभावना है, इसके बाद कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
ट्रांसपोर्टरों के सामने बड़ी दिक्कत
फर्रुखाबाद ट्रांसपोर्ट मोटर यूनियन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि गनीमत है उनकी 11 नवंबर से गाड़ियां फिटनेस के लिए आने लगेंगी। फिर भी स्लॉट बंद होने से बड़ी समस्या हो गई है। एक-दो दिन में समस्या समाधान की उम्मीद बंधी है। विभाग की दिक्कत से वाहन मालिक पर जुर्माना न पड़े, इस संबंध में वार्ता करेंगे।
ट्रैक्टर नहीं छूटा
नवाबगंज के मानपुर निवासी अनूप सिंह ने बताया कि जनवरी में ट्रैक्टर खरीदा था। वह चोरी हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद किया। पंजीकरण प्रमाण पत्र न होने से वाहन अब तक नहीं छूट सका है। कई चक्कर के बाद अब काम होने बंद की बात कही जा रही।
प्रमाण पत्र नहीं मिला
राजेपुर क्षेत्र के दुर्जनपुरवा निवासी मुकेश कुमार दोपहर में कार्यालय पहुंचे। बताया कि फरवरी में हरदोई से बाइक खरीदी। उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला। आज भी खाली हाथ लौटना पड़ा। विभागीय गड़बड़ी का खामियाजा हम लोग भुगत रहे हैं।
चालान हो सकता
कादरीगेट निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कार की फिटनेस एक नवंबर को समाप्त हो गई। ऑनलाइन फीस जमा कर स्लॉट लेने की कोशिश की, लेकिन स्लॉट बंद है। अब स्लॉट मिलने पर 600 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। चेकिंग में चालान हो सकता है।
600 रुपये पेनाल्टी
कुचिया निवासी अनुज ने बताया कि उन्होंने 30 अक्तूबर को फीस जमा कर 31 अक्तूबर का स्लॉट बुक किया था। सभी स्लॉट की तारीखें बढ़ाकर छह नवंबर कर दी गईं। अब छह तारीख को फिटनेस होगी, तो 600 रुपये पेनाल्टी देनी देगी।
आरआई की तैनाती का आग्रह
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने हमें पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने आरआई की तैनाती का आग्रह किया। चूंकि यह काम परिवहन आयुक्त स्तर का है, लिहाजा हमने पत्र अपनी संस्तुति के साथ आयुक्त को भेज दिया गया है। दो-तीन दिन में समस्या समाधान होने की उम्मीद है।

-राकेंद्र कुमार सिंह, आरटीओ, कानपुर

फोटो- 4 एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो- 4 एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो- 4 एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो- 4 एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें