फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशिका को मिस और आशीष को मिस्टर इंडिया का ताज

विज्ञापन
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में चुनी गईं मिस इंडिया वंशिका परमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिताओं के साथ 18वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की वंशिका परमार के सिर मिस इंडिया का ताज सजाया गया। शाहजहांपुर के आशीष मिश्रा को मिस्टर इंडिया चुना गया। मिस और मिस्टर उत्तर प्रदेश का खिताब क्रमश: आगरा की युक्ति और फर्रुखाबाद के हर्ष के नाम रहा। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की देखरेख में स्टेट बैंक गली स्थित सभागार में प्रतियोगिता हुई। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिभागियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। शिवांगी चौहान मिस फर्रुखाबाद और निखिल कुदेशिया मिस्टर फर्रुखाबाद बने। मधुबनी (बिहार) की दीक्षा मिसेज इंडिया, बाराबंकी की दिव्या अमित मिस प्रिटी इंडिया, आजमगढ़ की प्रीती मिस इंडिया, सुल्तानपुर की डॉ. रंजना वर्मा मिस उत्तर प्रदेश अर्थ, आगरा की पूर्वी पांडेय मिस उत्तर प्रदेश प्रिंसेज, बागपत की शिवानी शर्मा मिस प्रिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अनुष्का मिश्रा मिस टीन उत्तर प्रदेश बनीं।
अन्य प्रतियोगिताओं में जिले की ही मुस्कान चरन मिस कानपुर रीजन, रिया चौहान मिस फर्रुखाबाद प्रिंसेस, अनन्या गंगवार मिस प्रिटी फर्रुखाबाद बनीं। फर्रुखाबाद के रचित मिश्रा मिस्टर कानपुर रीजन, आदर्श मिस्टर मॉडल कानपुर रीजन, मधुर मिश्रा मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस, शेखर दुबे मिस्टर मॉडल फर्रुखाबाद बनाए गए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों से सवाल-जवाब भी किए गए। उन्हें ऑनलाइन ही रैंप पर कैटवॉक करवाकर देखा गया। समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इसमें सच्चिदानंद मिश्रा, सुनील सक्सेना, कुशाग्र सक्सेना, हर्षित मिश्रा, इमरान उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में चुने गए मिस्टर फर्रुखाबाद निखिल कुदेशिया। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में चुनी गईं मिस उत्तर प्रदेश युक्ति चौहान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें