कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी
कायमगंज। तहसील सभागार में एसडीएम सुनील कुमार ने टीकाकरण को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कहा कि सभी धर्मगुरु टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। कोरोना को मात देने के लिए सिर्फ टीकाकरण ही बचाव है। तहसील सभागर में हुई बैठक हिंदू मुस्लिम सभी धर्मगुरु शामिल हुए।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि पोलियो अभियान की तरह कोरोना के टीकाकरण में भी धर्मगुरु सहयोग करें। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। मुफ़्ती जफर कासमी ने कहा कि लोगों को किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है।
जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शाहनूर ने कहा कि इसी प्रकार पोलियो के टीके को लेकर अफवाह फैली थी। लेकिन इस अभियान में जनता ने साथ दिया और पोलियो को जड़ से मिटाने में सफलता हासिल हुई। बैठक में तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, बीसीपीएम विनय मिश्रा, गीता ज्ञान आश्रम के प्रबंधक रामवीर मिश्रा, मुफ़्ती मुन्तजिर, हाफिज अब्दुल खालिक आदि मौजूद रहे।