फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से टीकाकरण धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त वैक्सीन न मिल पाने से टीकाकरण की रफ्तार घट गई है। इससे एक जुलाई से चलने वाला क्लस्टर अभियान भी टलने की आशंका है। जरूरत के अनुसार चौथाई वैक्सीन ही मिल पाने से गांवों में शिविर लगना बंद हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में संभ्रात लोगों के जुड़ने और जागरूकता अभियान चलने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई थी। तीन ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान के तहत हुआ टीकाकरण लगातार लक्ष्य पार करता रहा। एक दिन में 5000 से अधिक लोगों को टीका लगने लगा। अब वैक्सीन की कमी हो गई है। इससे क्लस्टर बनाकर एक जुलाई से चलने वाला अभियान फिलहाल ठंडा हो गया है। बुधवार को फतेहगढ़ सहित आठ सीएचसी, शहर की तीन पीएचसी, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल में टीकाकरण किया गया। 1580 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य के सापेक्ष 1507 लोगों को टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि 1500 डोज वैक्सीन थी। इससे जिला अस्पताल व सीएचसी पर टीकाकरण हुआ। गुरुवार को 3000 डोज वैक्सीन और मिलेगी। इसमें दो दिन टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे टीकाकरण की गति प्रभावित हुई है। बुधवार को कानपुर से कुछ वैक्सीन मिली है। पर्याप्त आपूर्ति मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट वाला टीकाकरण अभियान फिर तेज किया जाएगा।- डॉ. सतीश चंद्रा, सीएमओ
सीएमओ ने बताया कि जिले में डॉक्टरों के कई पद खाली हैं। कुल 137 पदों के सापेक्ष 35 डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। सीएचसी में एल-2 अस्पताल को सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रस्तावित काम शुरू न होने के संबंध में बताया कि अभी नक्शा भी नहीं मिला है। लेआउट मिल जाए तो आवश्यक कार्य आरंभ कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें