फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आज से उत्सर्ग और कल से नहीं चलेगी कासगंज-लखनऊ पैसेंजर

Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर-लखनऊ रेल लाइन पर गंगा नदी के पुल पर मरम्मत के चलते होने वाले ब्लाक को देखते हुए फर्रुखाबाद रूट की कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इनमें एक पैसेंजर और दूसरी उत्सर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं। एक ट्रेन दूसरे रूट की यहां से गुजारी जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि लखनऊ-कासगंज पैसेंजर 20 मार्च से एक मई तक, कासगंज-लखनऊ पैसेंजर 19 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी 21, 28 मार्च तथा 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल और भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी 24, 31 मार्च तथा 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
इसी तरह फर्रुखाबाद-छपरा उत्षर्ग एक्सप्रेस 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, छप्परा-फर्रुखाबाद 19 मार्च से 29 अप्रैल फर्रुखाबाद से नहीं चलेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 23 एवं 30 मार्च तथा 6, 13, 22 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी। यह गाड़ी फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

बांन्द्रा टर्मिनस से 22 एवं 29 मार्च तथा 5, 12, 19 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 20921 बान्द्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ जं. के रास्ते चलेगी। लिहाजा फर्रुखाबाद, कन्नौज सिटी, कानपुर अनवरगंज एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

लखनऊ जंक्शन से 23, 30 मार्च तथा 6, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को चलने वाली 20922 लखनऊ-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ जंक्शन-आलमनगर-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कन्नौज सिटी एवं फर्रुखाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

पाटलीपुत्र जंक्शन से 21, 28 मार्च तथा 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को चलने वाली 19670 पाटलीपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ चारबाग जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-कासगंज के स्थान पर लखनऊ चारबाग जंक्शन-शाहजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन सेंट्रल, कन्नौज सिटी एवं फर्रुखाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
इसी तरह उदयपुर सिटी से 19, 26 मार्च तथा 2, 09, 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 19669 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ चारबाग जंक्शन के स्थान पर बदले मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ चारबाग जंक्शन के रास्ते चलेगी। ऐसे में यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें