फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दस लाख से सौ विद्यालयों में खरीदे जाएंगे बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के सौ परिषदीय विद्यालयों के बर्तनों के लिए दस लाख का बजट मिल गया है। प्रति विद्यालय दस-दस हजार की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। इस धनराशि से रसोईघर के साथ ही बच्चों को मिडडे मील (भोजन) परोसे जाने के लिए बर्तनों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

एक से 50 तक छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में बर्तनों की खरीद की जाएगी। इसके लिए ऐसे विद्यालयों का चयन करने के आदेश शासन ने दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने पांच वर्ष से बर्तन खरीद न करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर लिया है। जनपद के ऐसे 68 उच्च प्राथमिक व 32 प्राथमिक विद्यालय चिह्नित किए हैं।
विद्यालय चिह्नित होते ही बीते दिनों विभाग ने बर्तन रिप्लेसमेंट मद से जनपद को दस लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया। इसमें रसोई के उपकरण के लिए छह लाख व बच्चों के बर्तन के लिए चार लाख का बजट शामिल है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर चिह्नित सभी विद्यालयों के मध्याह्न भोजन निधि खाते में दस-दस हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है। मिडडे मील प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ब्लाॅकवार चयनित स्कूलों के खातों में बर्तन खरीद के लिए धनराशि भेजकर प्रधानाध्यापकों को बर्तन खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूलों में भेजी गई धनराशि ब्लाॅक - स्कूल संख्या- धनराशि बढ़पुर - छह - 60 हजार कायमगंज - पांच - 50 हजार कमालगंज - पांच - 50 हजार
मोहम्मदाबाद - 15 - डेढ़ लाख
नवाबगंज - 22 - 2.20 लाख
राजेपुर - चार - 40 हजार शमसाबाद - 11 - 1.10 लाख
कुल - 6.80 लाख
उच्च प्राथमिक स्कूलों में भेजी गई धनराशि ब्लाॅक - स्कूल संख्या - धनराशि बढ़पुर - दो - 20 हजार कमालगंज - चार - 40 हजार
मोहम्मदाबाद - छह - 60 हजार
नवाबगंज - नौ - 90 हजार
राजेपुर - नौ - 90 हजार शमसाबाद - दो - 20 हजार
कुल - 3.20 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें