फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा

Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती महिला की ऑपरेेशन के बाद मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि 70 हजार रुपये जमा करवा लिए और मरने के बाद रैफर कर दिया। पीएसी में तैनात पति की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एटा जिले के अलीगंज थाने के गांव मिल्किया निवासी अर्जुन यादव पीएसी आगरा में तैनात हैं। उनकी पत्नी सपना यादव (23) को प्रसव पीड़ा होने पर अर्जुन के पिता सर्वेश यादव ने परिजनों के साथ शनिवार सुबह आवास विकास तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 70 हजार रुपये जमा कर लिए। शाम करीब पांच बजे सपना की हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। कहा कि बरेली या कानपुर ले जाएं। परिजनों ने देखा, तो वह मर चुकी थी। पता चला कि अस्पताल के जिम्मेदारों ने बिना बताए ही ऑपरेशन भी कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अर्जुन भी अस्पताल पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल के गेट बंद करके समझौता वार्ता शुरू हो गई। अर्जुन के चाचा सतीश चंद्र ने बताया कि दोपहर 12 बजे पुत्र पैदा हुआ था। उसकी मौत होने पर वह गंगा में दफना आए। अस्पताल प्रशासन ने बहू की हालत गंभीर होने की सूचना अंतिम समय तक नहीं दी। उसके तीन साल की बेटी दुर्गा है। सपना का मायका कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के गांव बहादुरनगर में है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें