फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 45 घरों की बिजली केबल काटने पर हंगामा, जाम लगाया

Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग ने प्लाटों के ऊपर से गुजरी 45 केबलें काट दी। बिजली गुल होने से गुस्साए मोहल्लावासियों ने ठंडी सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया तो मोहल्लेवालियों ने सांसद के आवास का घेराव कर दिया। सांसद के पहुंचने पर सभी घरों की केबल वापस जोड़ने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव देवरामपुर में लाइन पार करीब 45 आवास बने हैं। इसका आधा हिस्सा श्याम नगर वार्ड में आता है। बस्ती में बिजली कनेक्शन ठंडी सड़क पर लगे खंभे से दिए गए हैं। यहां से करीब 600 मीटर दूरी है। केबलें पेड़ों पर बांधकर खींची गईं हैं। यहीं बड़े भूभाग में प्लाटिंग की जा रही है। इसी में एक भवन का निर्माण बीते दिन शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने बिजली विभाग के लाइनमैनों को बुलवाकर पूरी बस्ती की बिजली केबल कटवाकर बाग में फेंकवा दीं। गुस्साए बस्ती के महिला-पुरुष ठंडी सड़क पर खाली बाल्टियां लेकर बैठ गए। इससे वाहनों की लाइन लगने लगी। कुछ ही देर में पहुंची आईटीआई पुलिस ने हड़का कर मुकदमा लिखने की धमकी दी। पुलिस ने समस्या समाधान के लिए सांसद के यहां जाने की बात कही।
कुछ ही देर में भीड़ ने सांसद मुकेश राजपूत के आवास का घेराव कर लिया।
मौके पर पहुंचे सांसद के पीए अनूप मिश्रा ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद आए सांसद ने डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब 12 बजे सभी केबलें जुड़वा दी गईं।
विज्ञापन


सांसद के यहां महिला का छीना मोबाइल
बस्ती की सविता ने बताया कि वह सांसद के यहां शिकायत करने पहुंची। सूचना पर ऊपर से एक महिला आईं। उन्होंने पीड़ा सुनने के बजाय हड़काना शुरू कर दिया। इस पर वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं। उन्होंने वीडियो बनते देखा, तो महिला से मोबाइल लेने के निर्देश मौजूद लोगों को दिए। इस पर साथी महिला-पुरुषों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लाइनमैन ने मांगे चार हजार रुपये
केबल काटने की सूचना पर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। जितेंद्र ने बताया कि बिजली कर्मचारी ने कहा कि वह एक दीवार के किनारे से केबल डाल देगा। उसके चार हजार रुपये देने होंगे। उसी केबल से सभी लोगों की घरेलू केबल जोड़ कर बिजली आपूर्ति कर देंगे। वह लोग इतने रुपये कहां से लाएं।

एक कोल्ड स्टोर मालिक ने दबा ली सरकारी रास्ता
बस्ती में रह रहे वंशीधर ने बताया कि यहां से कागजों में 10 फीट चौड़ा चकरोड है। उनके देखते-देखते कुछ लोगों ने बाउंड्री कर ली। एक कोल्ड स्टोर मालिक ने अधिकांश स्थान को अपने कब्जे में कर लिया है। अधिकारी यदि चाहें तो इस सरकारी रास्ते को खुलवा सकते हैं। सांसद ने कागजात दिखवाकर रास्ता निकलवाने का भी लोगों को आश्वासन दिया।

उनकी तैनाती से पूर्व में कनेक्शन दिए गए थे। एसडीओ मुकेश चंद्र के साथ जांच करने गए थे। काटे गए सभी कनेक्शनों की बिजली बहाल करवा दी गई है। चार हजार रुपये मांगने में तीन लाइनमैनों के नाम प्रकाश में आए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय बाबू, जेई ठंडी सड़क उपकेंद्र।

मामला संज्ञान में आया है। नक्शा स्वीकृत होने के संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उनके कार्यकाल में नक्शे स्वीकृत नहीं हुए हैं।
-दीपाली भार्गव, सिटी मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें