कंपिल। बदायूं से बाइक से दवा लेकर आ रहे दो युवकों के डीसीएम ने टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी रघुनंदन का 18 वर्षीय पुत्र आदेेश व गांव के अहिबरन का 20 वर्षीय पुत्र जय शरन शुक्रवार को बाइक से जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव अटा में दवा लेने के लिए गए थे। जयशरन के पैर में दर्द रहता था। दोनों दोस्त दवा लेकर शुक्रवार की दोपहर लौट रहे थे। इकलहरा गांव के सामने डीसीएम ने बाइक मेेें सीधी टक्कर मार दी। बाइक से गिरे आदेश व जयशरन डीसीएम के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डीसीएम को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। आदेश व जयशरन की जेब में मिले प्रपत्रों से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर आदेश के पिता रघुनंदन, मां रामकुमारी, भाई आलोक, रोहित, बहन रबीना, जयशरन के पिता अहिबरन, भाई बृजलाल, अमन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। इसके चलते ही वह आदेश के साथ दवा लेने के लिए गया था। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आर एन सिंह ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।