फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश के शहर के कई मोहल्लों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन से हो रही बारिश से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को गली में पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी होती रही। झमाझम से मोहल्ला मदारवाड़ी, तलैया फजल इमाम, लाल सराय, बजरिया, घोड़ा नखास, नाला सिम्तसुमाल, दिलावर जंग की गलियों में जमकर जलभराव हो गया। रात में जहां दो से तीन फिट तक गलियों में पानी भरा। पानी की सही निकासी न होने से दिन भर गलियों में पानी भरा रहा। इससे पैदल राहगीरों के अलावा बाइक व साइकिल सवारों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा।
कई बार बाइक सवार गिरकर चुटहिल हुए। नाला मछरट्टा स्थित एनएकेपी डिग्री कॉलेज में छात्राओं को जलभराव से होकर परीक्षा देने जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें