फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो भागे, एक सिपाही को भी हाथ में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Jan 2021 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल सिपाही और बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में चिलसरा रोड पर अमिलापुर तिराहे के पास मंगलवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में शाहजहांपुर जिला निवासी एक बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही को भी हाथ में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बदमाश के पास से नवंबर में चिलसरा रोड पर सराफा कारोबारी से लूटे गए जेवर के अलावा तमंचा व कारतूस मिले हैं। दो बदमाश भाग निकले, उनकी तलाश की जा रही है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष जेपी शर्मा और एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे चिलसरा रोड पर अमिलापुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

उस समय घना कोहरा था। इसी दौरान चिलसरा की ओर से एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही उसमें सवार बदमाश कूदे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से सिपाही राहुल माहौर (27) पुत्र कमलेश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


सिपाही को हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश गिर पड़ा और दो भाग निकले। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को सुबह करीब 5:30 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश ने अपना नाम गुड्डू (30) पुत्र स्व. असगर निवासी पंखी खेड़ा इस्माइलपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर बताया। 
विज्ञापन

भागे साथियों के नाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मस्जिद नगला निवासी राजू पुत्र लल्लन और इस्माइलपुर निवासी गुड्डू पुत्र गुलाम रसूल बताए हैं। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर सिपाही का हाल जाना और बदमाशों के बारे में जानकारी ली।

मऊदरवाजा थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश के पास से सराफ कारोबारी रजत वर्मा के साथ नवंबर 2020 में हुई लूट की 10 पाजेब, चार कुंडल बरामद किए गए हैं। शहर की सुनार गली निवासी रजत के साथ चिलसरा रोड लुट हुई थी। बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और मौके से एक कारतूस का खोखा मिला है।

गुड्डू पर शमसाबाद, राजेपुर, मिर्जापुर और कलान में लूट, चोरी आदि के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में दरोगा सद्दाम हुसैन, सोमवीर सिंह, मीनेश पचौरी, एसओजी के सुनील दुबे, अजय तोमर आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें