फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अनियंत्रित टेंपो किनारे खड़े ट्रक में घुसा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कमालगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग पर सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने में अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में टेंपो सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कादरीगेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर भोपत पट्टी निवासी उधन सिंह राजपूत (55) खेती व मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह उधन सिंह किराये के टेंपो से औरैया जिला के दिबियापुर निवासी पुत्री चांदनी को बुलाने जा रहा था। साथ में पुत्री गुंजन व भतीजा नेकराम था। फर्रुखाबाद- छिबरामऊ मार्ग पर महरुपुर बीजल गांव के निकट तुलसी ढाबा के पास सड़क पर दौड़ रहे बच्चों को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। टेंपो चालक मौके से भाग गया। हादसे में उधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। नेकराम व पुत्री गुंजन घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देख पत्नी आशा देवी, पुत्र धीरेंद्र, अमन व पुत्री रागिनी बिलखने लगी। नेकराम ने बताया कि उधन के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। एक भाई दशरथ सिंह हैं।
विज्ञापन


पुत्र धीरेंद्र ने बताया कि पिता बहन चांदनी को दिबियापुर स्थित ससुराल से बुलाने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक में टेंपो घुसने से उनकी मौत हो गई। जहानगंज थाने से पहुंचे दरोगा कपिल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें