गांव भगौतीपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : गांव भगौतीपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
कायमगंज। खाद लदे एक ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे बुद्ध बिहार की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। टक्कर लगने से कार सवार बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शुक्रवार देर रात गांव कुबेरपुर निवासी समी खां अपने दोस्तों के साथ अपनी सफारी कार से एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव भगौतीपुर के पास ओवरलोड खाद लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले कार से टकरा गया। इसके बाद चालक ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर सड़क किनारे बने बुद्ध बिहार की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। ट्रैक्टर बुद्ध की प्रतिमा से कुछ दूर पहले जाकर रुक गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रामअवतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खाद की बोरियां सड़क से उठवाकर एक किनारे एकत्र कराईं। ट्रैक्टर ट्रॉली को क्रेन से खिंचवाकर कोतवाली लाया गया। घटना में कार सवार भी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर बार-बार ऊपर उठ रहा था। इससे वह अनियंत्रित हो गया। कार सवार समी खान ने टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।