फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 21 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सीओ सिटी योगेश कुमार व नगर मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार भाइयों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। दोनों भाई गिर पड़े। कार बिजली के खंभे को तोड़ती हुई गड्ढे में गिर गई। टूटा खंभा बाइक चालक के सिर पर गिर गया।  जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया। घटना से गुस्साए परिवार के लोगों ने मुआवजा को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ सिटी व नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


थाना कंपिल के कटिया गांव निवासी शमसुल (28) छोटे भाई बदरुल की शादी के कार्ड बांटने के लिए बुधवार को घर से निकला था। उसके साथ में उसका दूसरा भाई सदरुल भी था। शमसुल हेलमेट पहने था। शमसुल थाना मऊदरवाजा के गांव तुर्कीपुर में अपने मौसा के यहां कार्ड देने के बाद वहां से शहर जा रहा था। वह खुम्मरपुर गांव के पास से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रही बेकाबू कार की चपेट में आकर दोनों भाई गिर पड़े। इस दौरान कार रोड किनारे लगे बिजली के सीमेंट का खंभा तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। बिजली का खंभा शमसुल के सिर पर गिर गया।

इससे हेलमेट चकनाचूर हो गया और शमसुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर सदरुल चीख-पुकार मचाने लगा। आनन-फानन में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सदरुल ने इसकी जानकारी अपने मौसा को फोन पर दी। सूचना मिलने पर तुर्कीपुर गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे। घटना की सूचना दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। परिजन रोड पर जाम लगा मुआवजा को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक डीएम, एसपी और बिजली विभाग के अफसर मौके पर नहीं आएंगे, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी योगेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, महिला एसओ अर्चना गौतम, मऊदरवाजा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। सीओ सिटी के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए और जाम हटाया। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें