फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन की चपेट में आने से मामा-भांजा घायल

Wed, 02 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की शादी कार्ड बांटकर वापस लौटते समय बुधवार को सुबह दुग्ध वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक मामा-भांजा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग और घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कमालपुर के मनीष उर्फ कन्हैया सिंह भाई महावीर सिंह की शादी का कार्ड बांटने के लिए मैनपुरी रिश्तेदारी में गए थे बुधवार की सुबह मनीष अपने भांजे अनुज सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

मोहम्मदाबाद के गांव करथिया स्थित एनएससी पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही पिकअप दुग्ध वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक दुग्ध वाहन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए। परिजनों ने बताया कि मनीष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

उसके भाई की शादी 4 मार्च को होने वाली है। एक अन्य घटना में थाना राजेपुर के गांव तेराखास के विपिन कुमार मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में कसबा अमृतपुर के अंशू हादसे में जख्मी हो गया। परिवार के लोगों ने घायल का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें