फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि, गंभीर घायल बालिका को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने गई थाना पुलिस से भीड़ ने हाथापाई कर दी। सीओ के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज थाना सुनगढ़ी गांव महमूदपुर निवासी ओमकार (35), भतीजी किरन (12) के साथ अपने साले की लड़की की शादी में शामिल होने बाइक से रौकरी गांव आ रहा था। सिवारा मड़ी के पास कायमगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार दोनों लोग ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। सड़क पर चीख-पुकार मचने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने दोनों को पहिये के नीचे से निकाला। ओमपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना होते ही मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित भीड़ ने हाथापाई कर दी। जानकारी पर सीओ कायमगंज सहित कायमगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे बाद सीओ जय सिंह परिहार के समझाने पर जाम खुल सका। घायल किरन को लोहिया अस्पताल भेज दिया। जबकि शव का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें