फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में चिता से शव उठाने पर हुई मारपीट

Sun, 14 Jul 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। संदिग्ध हालात में युवक की मौत पर ससुरालीजनों ने चिता से शव को उठा लिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। पोस्टमार्टम में सिर पर आई गंभीर चोट के कारण मौत होना बताया गया।
विज्ञापन

कामयगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी धनपाल (40) नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह वहीं पर अपने एक रिश्तेदार के साथ रहते थे। कई दिनों से धनपाल की तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन उन्हें फर्रुखाबाद लेकर आ रहे थे। शुक्रवार रात अलीगंज के पास धनपाल की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए।
शनिवार को ढाईघाट पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी। जानकारी पर शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी साले सुरेंद्र परिजनों के साथ ढाईघाट पर पहुंचे और चिता से शव को उतार लिया। ससुरालीजनों ने रिश्तेदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत किया। सिक्योरिटी गार्ड के भाई खुशीराम की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धनपाल की मौत सिर में आई गंभीर चोट के कारण होना बताई गई। उसके कुल चार चोटें पाई गई। जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें