फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टाइपिस्ट ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी के टाइपिस्ट युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद के चलते य़ुवक परेशान था। सूचना पर जीआरपी व याकूतगंज पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुधांशु यादव (32) कचहरी में टाइपिंग करके परिवार की गुजर बसर कर रहा था। वर्ष 2016 में जनपद फिरोजाबाद की मनीषा यादव से उसकी शादी हुई थी। दो साल पहले मनीषा ने पुत्री को जन्म दिया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के बाद से सुधांशु शराब पीने लगा। मनीषा शराब पीने का विरोध करती थी। इसको लेकर सुधांशु का आए दिन पत्नी व परिवार के लोगों से विवाद होता था।
रविवार रात सुधांशु शराब के नशे में घर आया। इस पर पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों की कहासुनी हो गई थी। सुधांशु ने रात को जिला जेल क्रासिंग पर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गेटमैन ने उसको समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सुधांशु ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जीआरपी व याकूतगंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मां किरन देवी, पत्नी मनीषा, बहन रंजना यादव, करिश्मा यादव, वंदना यादव सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें