फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीजे पर डांस को लेकर दो युवकों को लाठी डंडों से पीटा

Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। डीजे पर डांस को लेकर दो दोस्तों की तीन लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन फील्ड दीन दयाल नगर निवासी मनीष बाजपेेई बुधवार की रात को राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदा मैरिज लॉन में हैप्पी यादव के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। डीजे पर डांस करने को लेकर शहर कोतवाली के मसेनी निवासी अनीस यादव, मोहल्ला सातनपुर भोपत पट्टी निवासी हनी यादव, आवास विकास तिराहा निवासी जेके यादव का मनीष से विवाद हो गया। अनीस सहित तीनों लोग गाली-गलौज करने लगे। मनीष व उसके दोस्त कुलदीप कुमार ने गाली देने का विरोध किया। इस पर अनीस सहित तीनों लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर मनीष व कुलदीप को घायल कर दिया। लोगों के बीच बचाव करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मनीष की तहरीर पर अनीस सहित तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें