फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढेर लगे आलू का दोगुना भाव,शीतगृह से भी निकासी शुरू

Fri, 05 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ढेर लगे आलू का भाव दोगुना होने व शीतगृहों से निकासी शुरू हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है। फायदे की उम्मीद भी जगी है। पिछले वर्ष शीतगृहों से निकासी जून में चालू हो पाई थी। वहीं इस वर्ष एक माह पहले निकासी से आगे भी भाव अच्छा रहने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

शीतगृहों में भंडारण के समय 50 किलो आलू का पैकेट 200 रुपए बिक रहा था। मंदी के कारण कई किसानों ने बाग व अन्य स्थानों पर ढेर लगा लिए थे। अब भाव बढ़कर 420 रुपये पैकेट तक हो गया। दोगुने से अधिक भाव मिलने से ज्यादातर किसान ढेर का आलू बेच रहे। इससे शीतगृह के बाहर का आलू अब समाप्ति की ओर है। यही कारण है कि शीतगृहों से कुछ मात्रा में निकासी भी चालू हो गई। दिल्ली, लखनऊ, फैजाबाद, कानपुर, सीतापुर, प्रयागराज आदि मंडियों में माल जा रहा है। किसान व आलू व्यापारी शरद कुमार का कहना है कि दिल्ली की आजाद नगर मंडी में बुधवार को 40 ट्रक माल पहुंचा। सभी मंडियों में मांग बढ़ने से भाव सुधरा है। जिन किसानों ने ढेर लगाए थे कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा खर्च बचा, इससे दोगुने से भी अधिक फायदा हो गया। आगे भी भाव अच्छा रहने की उम्मीद बंधी है। शीतगृह वाला आलू सीधे लोड हो रहा है। इस समय आलू की छटाई की जरूरत नहीं है। यह खर्चा भी बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें