फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो युवा सेना में बने अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो युवा सेना में बने अधिकारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो युवाओं ने सेना में अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। पुत्र को वर्दी में देखकर माता-पिता खुशी से गदगद हो गए।एक युवा मूल रूप से एटा जिले के गांव विजयपुर का निवासी है।
फतेहगढ़ क्षेत्र में बेवर रोड भोलेपुर निवासी पूर्व सैनिक वीरपाल सिंह यादव के पुत्र प्रवेश सिंह यादव इंडियन मिलिट्री अकादमी में ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट परेड के बाद वह घर आए और मां मुन्नीदेवी, पिता वीरपाल सिंह यादव व भाई पंकज यादव से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

प्रवेश ने बताया कि वह मूल रूप से एटा जिले के थाना राजा का रामपुर के गांव विजयपुर के निवासी हैं। बेवर रोड भोलेपुर में मकान बनाकर पिता परिवार समेत रहते हैं। कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर फर्रुखाबाद से की है।
इसके बाद प्रयागराज विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया। इसी दौरान एनडीए की परीक्षा दी। इसमें चयन के बाद तीन साल की ट्रेनिंग करने चले गए। वहां के बाद एक साल इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लिया। 12 जून को पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बनकर सेना का अंग बन गए। इस समय घर आए हैं।
उन्होंने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय प्रताप सिंह (राणा) किसान थे। बड़े भाई पंकज यादव सीबीएसई विद्यालय में शिक्षक हैं और व्यापार भी करते हैं। ट्रेनिंग में बेहतर प्रदर्शन करने के चलते उन्हें गौरव पदक से सम्मानित भी किया गया है।
वहीं मोहम्मदाबाद के गांव करनपुर ज्योता निवासी किसान ओमवीर के पुत्र शिवेंद्र सिंह राठौर ने भी सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले और माता-पिता का नाम रोशन किया है। पिता ओमवीर व मां सावित्री देवी 13 जून को देहरादून से पुत्र को लेकर घर पहुंचे। ओमवीर ने बताया कि छह वर्ष की आयु में पिता की मौत हो गई थी। इससे वह कक्षा आठ के बाद नहीं पढ़ पाए।
मेहनत कर पुत्र शिवेंद्र को नेशनल पब्लिक स्कूल नवीगंज मैनपुरी में कक्षा छह तक पढ़ाया। इसके बाद सैनिक स्कूल सतारा महाराष्ट्र में 2009 में चयन हो गया। वहां से 2016 में 12वीं पास किया। इसके बाद पुत्र ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास की। अब पुत्र लेफ्टिनेंट बन गया। ओमवीर ने बताया कि उसके पास 15 बीघा खेत है। उसका छोटा पुत्र प्रवेंद्र भी दिल्ली में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा है। पुत्री सपना राठौर एसएससी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विधायक ने किया सम्मानित
मोहम्मदाबाद। गांव करनपुर ज्योता निवासी किसान ओमवीर के पुत्र शिवेंद्र सिंह राठौर के सेना में लेफ्टिनेंट बनकर आने पर सोमवार को भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर उनके घर पहुंचे। उन्होंने शिवेंद्र सिंह राठौर और उनके पिता ओमवीर को फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें