फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

Sat, 24 Jan 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र में अटैना घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन


गांव सूरजपुर मड़िया निवासी आदित्य (18) पुत्र सुखवीर यादव अपने दोस्त अतुल (18) पुत्र राकेश यादव निवासी भागीपुर उमराह के साथ वसंत पंचमी के अवसर पर अटैना घाट पर गंगा स्नान व चढ़ावा चढ़ाने गया था। वापसी के दौरान अटैना घाट के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कायमगंज लाया गया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। आदित्य हाईस्कूल का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आर्यन और एक बहन मानवी है। बेटे की मौत से मां उर्वसी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से शव घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि अस्पताल से फिलहाल सूचना नहीं है, सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें