फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दो महिलाएं बेघर

Tue, 19 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज के लिए ससुरालीजनों ने दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इन्हाेंने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल जदीद निवासी निशा की शादी तीन साल पहले फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया सिद्धार्थनगर निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक मांगने लगे। 16 जनवरी 2016 को ससुरालीजनाें ने दहेज के लिए निशा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। निशा ने शिकायत महिला थाना पुलिस से की। पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर रामतीर्थ, सास अखिलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इसी तरह शहर कोतवाली के मोहल्ला पांचालघाट श्रीधाम कोल्ड स्टोरेज निकट रहने वाले लल्लू सिंह ने बेटी सुनीता देवी की शादी जिला शाहजहांपुर कस्बा खुटार निवासी किशन के साथ सात साल पहले की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


20 अगस्त 2015 को ससुरालीजनों ने सुनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सुनीता ने इसकी शिकायत महिला थाना पर की। यह मामला मीडिएशन सेंटर में चलता रहा। दंपति में समझौता न होने पर पुलिस ने पति किशन, ससुर श्रीपाल, दादिया ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें