फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शस्त्र फैक्ट्री सहित पकड़े दो शातिरों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। असलहा फैक्टरी सहित दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से तीन बने व दो अधबने तमंचों सहित उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने हरदोई के थाना अरवल गांव दौलतपुर चकई के जंगल में बुधवार को अवैध असलहे बनाते हुए दो शातिरों को पकड़ लिया। पूछताछ में थाना अरवल गांव दहेलिया निवासी शमीम व सलाउद्दीन ने बताया कि वह जंगल में अवैध असलहे बनाकर आसपास के जनपदों में तीन से 4000 रुपये में बिक्री करते थे।
पुलिस ने इनके पास से तीन बने हुए, दो अधबने तमंचे, दो नाल, रेती, हथौड़ा, ड्रिल मशीन, छेनी, पीतल के तार, स्प्रिंग आदि सामान बरामद किया। शमीम के खिलाफ हरदोई में अवैध असलहे के पांच मुकदमे दर्ज है। सलाउद्दीन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ असलहा फैक्टरी संचालन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें