फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: छात्र-छात्राओं से मारपीट में दो शिक्षक निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में छात्र-छात्राओं से मारपीट करने व स्कूल में मोबाइल पर लूडो खेलने वाले दो शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज को बीएसए ने इसकी जांच सौंपी है। प्राथमिक विद्यालय रंपुरा शमसाबाद की सहायक अध्यापक नीलिमा राजपूत ने सात अक्तूबर को सीडीओ से प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व सहायक अध्यापक अमित कुमार की छात्र-छात्राओं से मारपीट करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


सीडीओ ने इस मामले में बीएसए लालजी यादव को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। स्थलीय जांच में गांव के गोविंद राजपूत, घनश्याम, श्यामलाल ने बताया कि सुनील कुमार व अमित कुमार स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट करते है। समय पर स्कूल नहीं आते हैं। शिक्षिकाओं के साथ भी उनका गलत व्यवहार रहता है।

रामऔतार ने बताया कि सुनील कुमार ने छात्रा रागिनी के साथ मारपीट की थी। इसमें उसका कान का पर्दा फट गया। शिक्षक सुनील व अमित स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह मोबाइल पर लूडो खेलते हैं। रसोइया ने बताया कि यह लोग चूल्हे पर खाना बनवाते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व सहायक अध्यापक अमित कुमार को निलंबित कर दिया है। सुुनील को प्राथमिक स्कूल नटवारा व अमित को प्राथमिक स्कूल खगऊ में संबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें