फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर मोहम्मदाबाद और राजेपुर से ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए। इसमें राजेपुर प्रत्याशी सुनीता सोमवंशी का पर्चा खारिज कर दिया गया। अब मोहम्मदाबाद प्रत्याशी ही मैदान में रह गया है।
पिछले कार्यकाल में मोहम्मदाबाद ब्लाक को छोड़ अन्य छह पर समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख काबिज थे। मगर इस बार सपा ब्लाक प्रमुख के लिए अपने प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी। गुरुवार को जिलाध्यक्ष ने राजेपुर ब्लाक से गांव सथरा निवासी संजय सोमवंशी की पत्नी सुनीता सोमवंशी और मोहम्मदाबाद ब्लाक के श्योगनपुर निवासी पंकज कुमार यादव को ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया। (संवाद)