फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो तस्कर 42 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 42.5 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि दो तस्कर गांजे की खेप लेकर कायमगंज क्षेत्र में आने वाले हैं। टीम ने बस का पीछा किया। जैसे ही दोनों आरोपी बाईपास स्थित बेरिया तिराहे पर बस से उतरे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक सूटकेस और दो बैगों से 42.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

नायब तहसीलदार अनवर हुसैन की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कर उसे सील किया गया। आरोपियों ने अपने नाम बिहार के सिवान निवासी सतेंद्र चौधरी उर्फ मुन्ना और ओडिशा के कोरापुट निवासी मिन्ना बताए। उन्होंने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई गई थी और इसे एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गोटिया निवासी कैसर खां को सौंपा जाना था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएनटीएफ के दरोगा राजेन्द्र सिंह, एचसी पंकज, रोहित, कपिल रावत व कोतवाली के दरोगा अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस खरीदार कैसर खां समेत गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें