फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों ने जयमाल के बाद खारिज किए दूल्हे

Thu, 21 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
'जबरन विवाह' रोकने की ट्रेनिंग - फोटो : BBC
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो बहनों ने एक ही मंडप में जयमाल के बाद यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि उन्हें दूल्हे पसंद नहीं है। मामा ने लड़कियों का पक्ष लिया तो बारातियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। सूचना पर आई पुलिस दोनों दूल्हों, लड़की के मामा और पिता को फतेहगढ़ कोतवाली ले आई। बाद में लड़कियों ने कोतवाली आकर बयान दिया, तब मामला निपटा लेकिन शादी फिर भी नहीं हो पाई। बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से तीन पुत्री एक पुत्र और दूसरी पत्नी से दो पुत्री और एक पुत्र हैं। उसने दो बेटियों की शादी कन्नौज के दो भाइयों से तय की थी। मंगलवार शाम धर्मशाला में बारात पहुंची। जयमाल के बाद दोनों लड़कियों ने मामा से कहा कि उनको दूल्हे पसंद नहीं है। वे शादी नहीं करेंगी। मामा ने यह बात सबको बताई तो खलबली मच गई।

बारातियों ने लड़कियों के मामा से हाथापाई कर दी। सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस धर्मशाला पहुंची और दोनों दूल्हे, लड़की के पिता व मामा को कोतवाली लेकर आई। बुधवार दोपहर तक पंचायत होती रही। बाद में दोनों लड़कियों ने कोतवाली आकर शादी से इनकार कर दिया। इस पर पिता ने लड़कियों की जिम्मेदारी मामा को दिए जाने की बात कही। पुलिस ने लिखित तौर पर दोनों लड़कियों को उसके मामा राजेंद्र पाल को सौंप दिया। इसके बाद दोनों दूल्हे बारात लेकर लौट गए। एसएसआई केसी गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें