फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट में दो लुटेरे गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर बरामद

Mon, 29 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो वाहन लुटेराें को गिरफ्तार कर दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। चार साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इसका खुलासा रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी राजेशकृष्ण ने किया। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली प्रभारी यतेंद्र यादव को शनिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन लुटेरे घटना को अंजाम देने के लिए गांव ललई लिंक रोड पर खड़े हैं। यतेंद्र यादव ने कोतवाली से फोर्स लेकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर चार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम कुलदीप उर्फ विपिन उर्फ झांपा यादव निवासी नगला गजपत थाना जैथरा जिला एटा और दूसरे ने अपना नाम सत्यपाल यादव निवासी भखरौली थाना धनारी जिला संभल बताया।

एसपी ने बताया कि कुलदीप के ऊपर कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इन लोगों से दो ट्रैक्टरों को बरामद किया गया है। बताया कि इन बदमाशों ने एक डीसीएम को बोलेरो से ओवरटेक कर रोक लिया था। उसमें रखे स्पेयर पार्टस को लूट ले गए थे। इनके कब्जे से 10 गत्ते पार्टस के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया कि एक ट्रैक्टर लुटेरों ने जून 2015 को दरियावगंज पटियाली से और दूसरा दिसंबर 2015 को सिरसागंज फिरोजाबाद से लूटा था। टीम को पांच हजार का इनाम दिया गया है। इन लुटेरों के पकड़े जाने से ट्रैक्टर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


कई थानों की पुलिस ने की पूछताछ
कायमगंज में पकड़े गए लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया। इन लुटेरों के पकड़े जाने की जानकारी होने पर थाना पटियाली, राजा का रामपुर, अलीगंज, जैथरा और फिरोजाबाद समेत कई अन्य थानों के प्रभारियों ने आकर इनसे पूछतांछ की। इनके चार साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


एक ट्रैक्टर और पांच बाइकें बरामद
स्वाट ने पकड़े गए लुटेरों से पूछतांछ के बाद उनकी निशानदेही से एक और ट्रैक्टर बरामद किया है। सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार ने वार्ता के दौरान कहा कि लुटेरों की निशानदेही पर एक और ट्रैक्टर तथा पांच बाइकें बरामद की हैं। उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

कई लूट की घटनाओं को कबूला
पकड़े गए लुटेरों ने पूछतांछ के दौरान कामयगंज और कंपिल में र्हुइं लूट की घटनाओं को भी कबूल किया है। लेकिन इन लुटेरों ने कौन सी घटनाएं कबूल कीं वह पुलिस नहीं बता पाई है। पुलिस का कहना था कि जांच की जा रही है। कुलदीप का छोटा भाई दिलीप तीन वर्षों से जेल में बंद है।

शातिर वाहन चोर की पत्नी कर रही संचालन
एसपी राजेशकृष्ण ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ में पता चला कि अशरफ की पत्नी इस गिरोह को चला रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें