फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाल अपचारी के भागने में दो रिश्तेदार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दाेहरे हत्याकांड में बंद बाल अपचारी के बाल संप्रेक्षण गृह से भागने के मामले में पुलिस ने दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सरगर्मी से बाल अपचारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना करहल के एक गांव निवासी बाल अपचारी को सात जुलाई को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज क्षेत्र के गांव जखा के बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया था। उस पर दोहरे हत्याकांड का आरोप था। 31 अगस्त की शाम को बाल अपचारी कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से दीवार फांदकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा ने बाल संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर राजकुमार, दो संविदा कर्मियों व बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि केयर टेकर व संविदा कर्मियों की लापरवाही से बाल अपचारी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह में 57 बाल अपचारी बंद है। पुलिस ने इस मामले में बाल अपचारी के दो रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बाल अपचारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें