फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मकान में नकब लगाकर नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मकान में नकब लगाकर चोर छह लाख की नकदी व जेवर चोरी करके चंपत हो गए। पुलिस ने जांच कर खुलासा करने का भरोसा दिया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नट नगला मजरा कटिया निवासी माखन लाल मजदूरी करते हैं। उनके दो बड़े पुत्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार रात माखन लाल, पत्नी सुनीता, पुत्र अमन व चमन के साथ मकान के अंदर बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी प्रहर चोर मकान के पीछे नकब लगाकर अंदर घुस आए। चोर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख की नकदी व तीन लाख का सोने चांदी का जेवर चोरी करके ले गए।
सुबह पुत्र अमन जागा और कमरे के अंदर गया तो वहां पर नकब लगा हुआ पाया। बक्सा व अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था। अमन के शोर मचाने में माखन लाल सहित परिवार के सभी लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। माखनलाल ने बताया कि एक लाख रुपये भैंस की ब्रिकी के व दो लाख रुपये उधार देने के लिए बहन के घर से लाए थे।
विज्ञापन

चोर पुत्र की शादी के लिए बनवाए जेवर अंगूठी, मंगलसूत्र, हार व पायल सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। माखनलाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस अभी पूरे मामले में जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें