फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दो प्लेटफार्म हो जाएंगे उच्चीकृत

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के उच्चीकरण का हो रहा काम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एक माह में दो प्लेटफार्म हो जाएंगे उच्चीकृत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को प्लेटफार्म उच्चीकृत करने का काम चल रहा है। अब एक माह में तीन और चार नंबर प्लेटफार्म का काम पूरा किया जाना है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
स्टेशन पर इस वक्त पांच में से सिर्फ दो प्लेटफार्म उच्चीकृत हैं। दो, तीन और चार नंबर प्लेटफार्म काफी नीचे हैं। इससे बुजुर्गों और बच्चों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में काफी दिक्कत हो रही थी। नौ जुलाई को चार नंबर प्लेटफार्म को उच्चीकृत करने का काम शुरू कर दिया गया। तीन और चार नंबर प्लेटफार्म का काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को 40 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले आए इंजीनियरों ने काम की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। कार्यदायी संस्था ने काम में तेज करा दिया है। दोनों प्लेटफार्म का काम एक माह में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि हर हाल में तय समयसीमा में काम पूरा कराया जाएगा। इसके बाद दो नंबर प्लेटफार्म पर काम लगेगा।
ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने को कवायद तेज
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के वक्त से ट्रेनों का संचालन बंद है। ऐसे में रेलवे भविष्य में संचालन शुरू होने पर ट्रेनों की गति अच्छी रहे इस दिशा में कार्य कर रहा है। कासगंज-कानपुर लाइन का विद्युतीकरण हो गया है। ट्रेन के झटके कम करने और स्पीड बढ़ाने को बैलास्ट क्लीनिंग मशीन (बीएलएस) ने काम शुरू कर दिया है।
बीएलएस स्थानीय स्टेशन से कासगंज तक काम करेगी। ये मशीन पटरी पर पड़े पत्थरों को छानती है। मानक के साइज के पत्थर वहीं छोड़ देती है और मिट्टी, घास व छोटे पत्थरों को उठा लेती है। बाद में ट्रैक से दूर इस मलबे को फेंक भी देती है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) जहीर अहमद ने बताया कि यह मशीन चलाने का मकसद ट्रेनों की स्पीड बढ़ाना होता है।
विज्ञापन

मिट्टी खत्म होने पर ट्रैक में उछाल बना रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी और पटरी के टूटने का डर कम हो जाएगा। अभी तक कन्नौज से फर्रुखाबाद तक काम पूरा हो चुका है। कासगंज की तरफ भी काफी काम हो चुका है। शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें