यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परमापुर के निवासी महेंद्र कुमार बाइक से एक व्यक्ति के साथ फर्रूखाबाद की ओर जा रहे थे। अचानक गांव नगला हुसा के पास बाइक की चेन टूट गयी।
विज्ञापन
बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना का मंजर देख राहगीर कांप उठे। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।