फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में हुए विवाद की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो दिन पूर्व बरात में हुए विवाद की रंजिश में बुधवार को दो पक्षों में दोबारा झगड़ा होने पर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। पुलिस को फायरिंग की जानकारी दी गई। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कोतवाली ले आए।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुुर नौखंडा के मजरा चंदौआ निवासी राम निवास की पुत्री की दो दिन पहले बरात आई थी। शादी के दौरान बरातियों का गांव के मुकेश राजपूत व आकाश से विवाद हो गया। उस दौरान बरातियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी थी। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को रफादफा कर दिया था। बुधवार को राम निवास अपने खेत से आ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उनको घेरकर पीटा। इसकी जानकारी पर रामनिवास पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर कोतवाल जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल रामनिवास, जगराम व जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव मलिहापुर निवासी रामनिवास की बहन सिया देवी पत्नी रघुनंदन सहित दूसरे पक्ष से मुकेश, आकाश, राजेश को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। कोतवाल ने बताया कि दो दिन पहले रामनिवास की पुत्री के विवाह में बरातियों से दूसरे पक्ष का झगड़ा हो गया था। बुधवार को उसी रंजिश में दूसरे पक्ष ने रामनिवास को घेर कर पीटा। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट व पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें