फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में दो पक्षों में फिर हुआ संघर्ष, छह लोग घायल, पुलिस ने चार लोगों को हवालात में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नूरपुर में होली के दिन हुए विवाद में मारपीट की घटना को यदि थाना पुलिस गंभीरता से ले लेती, तो शुक्रवार को बड़ा संघर्ष नहीं होता। सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। छह घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। उसके पास ही हमेशा से होली जलाई जाती रही। नन्हेंलाल पक्ष ने होली रखी, तो सोवरन पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मगर रात में ही छोड़ दिया गया। इससे एक पक्ष का मनोबल बढ़ गया और शुक्रवार सुबह फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
दोपहर में बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धीरू जाटव, अजीत जाटव, विकास जाटव, सनी जाटव को हिरासत में ले लिया। इस घटना में घायल नन्हेंलाल, पंछी, उजाला देवी पत्नी नन्हेंलाल, हरीराम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग हिरासत में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें