फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजेपुर में दो ओवरलोड गन्ना ट्रक धंसे, हादसा बचा

Mon, 24 Nov 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16 कस्बे के जर्जर मार्ग पर फंसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
राजेपुर। कस्बे में चार महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीती रात शर्मा मार्केट के पास दो ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक खराब सड़क में धंस गए।
विज्ञापन

एक ट्रक तो पलटने से बाल-बाल बचा। ट्रक चालकों ने जेसीबी और क्रेन मंगवाकर गन्ना खाली करवाया, तब जाकर वाहन बाहर निकाला जा सका।
कस्बे के रहने वाले मुकेश, संतोष, राजीव, निर्दोष, संदीप आदि ने बताया कि रोजाना कई वाहन इस जर्जर सड़क पर फंस जाते हैं। हालात इतने खराब हैं कि बड़े वाहनों को अब राजेपुर की बजाय जमापुर होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि कस्बे में सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें