फर्रुखाबाद। बिजली बिल बकाया में काटा गया कनेक्शन जुड़वाने केंद्र पर पहुंची महिला ने एसडीओ व जेई पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कोर्ट में गुहार लगाई।
कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर सुनवाई शुरू कर दी है।
राजेपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बिजली विभाग के एसडीओ अनमोल प्रताप व अवर अभियंता सत्येंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट परिवाद दर्ज कराया।
आरोप लगाया कि तीन माह पहले बिजली का बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने बिना सूचना दिए उनका कनेक्शन काट दिया और मीटर उखाड़ कर ले गए।
बीती 23 सितंबर को गांव के दो ग्रामीणों के बताने पर वह सुबह 11 बजे बिजली उपकेंद्र पर पहुंची। वहां एसडीओ व जेई मिले।
इन लोगों को रसीद दिखाई तो बैठने के लिए कहा। इसके बाद कमरा बंद करके दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।