फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर एक लाख रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चौकी इंचार्ज पर एक लाख रुपये लेकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीण ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि 21 सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव लगड़पुरा मड़ैया निवासी युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
22 सितंबर को ग्रामीण ने चौकी याकूतगंज में युवक के खिलाफ तहरीर दी।
चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने आरोपी युवक को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
चौकी इंचार्ज प्रशांत कुुमार ने आरोपी के परिजनों से एक लाख रुपये ले लिए और अपनी ओर से तहरीर लिखकर अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें