फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और गोवंश लंपी की चपेट में, बछड़ा मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। लंपी वायरस से पीड़ित दो और गोवंश मिले हैं। एक बछड़े ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोवंशों का टीकाकरण होने के बावजूद लंपी वायरस तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को छह गोवंश लंपी से ग्रसित मिले थे। जबकि एक बछिया की मौत हो गई थी।
मंगलवार को राजेपुर निवासी रनवीर सिंह अपनी गाय को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। गाय के शरीर पर गांठें थीं। जांच में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं वेदराम की गाय भी इसी रोग से पीड़ित है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम तुषौर में सुरेंद्र पाल सिंह का बछड़ा लंपी से ग्रसित होकर मर गया। इसके अलावा छुट्टा मवेशियों में भी यह रोग देखने को मिल रहा है।
लंपी से ग्रसित गोवंश को अन्य पशुओं से अलग रखें। इससे अन्य पशुओं में यह रोग नहीं फैलेगा। बीमार गाय का दूध खूब उबालने के बाद ही पीना चाहिए। किसी गोवंश के शरीर पर गांठें व चकत्ते दिखें तो तत्काल पशु चिकित्सक को दिखाएं।
डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें