फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले में 3.20 करोड़ से दो और बनेंगे गोसंरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में 3.20 करोड़ रुपये की लागत से दो और बृहद गोसंरक्षण केंद्र स्वीकृत हो गए हैं। जबकि इतनी ही लागत से दो संरक्षण केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इससे जहां किसानों को अन्ना गोवंश से निजात मिलेगी, वहीं गायों का संरक्षण भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन


शासन व प्रशासन की सक्रियता के बावजूद अन्ना गोवंश से किसान परेशान हैं। जनपद में 30 गोशाला संचालित हैं। इनमें करीब 10 हजार से अधिक गोवंश रखे जा रहे हैं। 21 गोशाला अस्थाई हैं, चार कान्हा गोशाला, दो कांजी हाउस और तीन बृहद गोसंरक्षण कमालगंज के गांव हसनापुर, नवाबगंज के गांव कढि़उली, व मोहम्मदाबाद के गांव नवादा शामिल हैं। इसके अलावा गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत दो बृहद गोसंरक्षण केंद्रों का निर्माण चल रहा है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव दुबरी व कायमगंज के गांव पहाड़पुर में गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। एक की लागत एक करोड़ 60 लाख रुपये निर्धारित है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज कुमार गौतम ने बताया कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अछरौड़ा व कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरौली महादेवपुर में गोसंरक्षण केंद्र स्वीकृत हो गए हैं। एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से इनमें बाउंड्रीवाल के अलावा चार शेड बनाए जाएंगे। एक कार्यालय और भूसा भंडार गृह का निर्माण कराया जाएगा। एक गोशाला में 500 से अधिक गाेवंश संरक्षित करने की क्षमता होगी। इससे अन्ना गोवंशों को आसानी से गोशालाओं में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें