फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वारंटी को कोर्ट ले जा रहे दो होमगार्ड टेंपो की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जहानगंज थाने से वारंटी को न्यायालय ले जा रहे होमगार्डों की बाइक में टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों होमगार्ड व वारंटी घायल हो गया। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां होमगार्डों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के बाद वारंटी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना पुलिस ने शनिवार रात क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी महेश कुमार को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वारंट जारी होने पर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस ने महेश का चालान कर दिया। गांव बलीपुर निवासी होमगार्ड सोबरन व किता नगला निवासी रावेंद्र वारंटी महेश को लेकर बाइक से फतेहगढ़ न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर नगला दाऊद के पास सामने से आ रहे टेंपो ने सोबरन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी ले गई। जानकारी होते ही जहानगंज पुलिस भी पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायलों का उपचार किया। होमगार्ड सोबरन का हाथ व रावेंद्र के पैर की हड्डी टूट गई। इस पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल वारंटी महेश का प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें