फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संचार कंपनी के केबल में ट्रक फंसने से बिजली के दो पोल टूटे

Sun, 30 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रेलवे रोड पर डिग्री कॉलेज के पास शनिवार तड़के बड़ा हादसा होने से बच गया। धान की भूसी से भरे एक ओवरलोड ट्रक में संचार कंपनी की केबल उलझने से जोरदार खिंचाव हुआ और बिजली के दो खंभे टूटकर गिर पड़े।
विज्ञापन

इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर फैली धान की भूसी देखकर अंदाजा लगाया गया कि ओवरलोड ट्रक का तारों में फंसना ही दुर्घटना की वजह बना।
टूटे खंभों में लगी बंच केबल टीचर कॉलोनी की ओर जाने वाली सप्लाई लाइन से जुड़ी थी। हादसे के बाद दत्तू नगला, रेलवे रोड, मेहंदीबाग, झील क्षेत्र और टीचर कॉलोनी सहित 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जावेद अहमद खान ने बताया कि हाइड्रा मशीन से खंभों को हटवाकर नए खंभे लगाए गए। उन्होंने कहा कि करीब दो घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें